आज के Seher Hone Ko Hai 10th December 2025 Written Update की कहानी दरगाह से शुरू होती है, जहाँ सहर दुआ माँग रही है। ठीक उसी वक्त, माहिद भी वहाँ आ जाता है, लेकिन सहर उसे अनदेखा कर देती है।
इस बीच, कौसर घर पर परवेज़ को बताती है कि मेहंदी में कोई केमिकल मिलाया गया है। परवेज़, शाहिद का बचाव करते हुए कौसर पर कामचोरी का इल्जाम लगाता है। सहर कहती है कि सोफ़िया का हाथ भी इसी वजह से जला है।
परवेज़ कौसर पर गुस्सा करता है कि वह यहाँ क्यों समय बर्बाद कर रही है। कौसर कहती है कि वह तो ठीक है, लेकिन शाहिद किसी और औरत का हाथ भी जला सकता है।
सहर की बहादुरी और मौलाना का फैसला
मौलाना वहाँ आते हैं और पूछते हैं कि क्या हो रहा है। कौसर ने उन्हें पूरी बात बताई। मौलाना ने जाँच के लिए अपना आदमी भेजा। वहीं दूसरी तरफ, माहिद ने सड़क के बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें दीं।
एक लड़की ने उससे किताब मांगी, तो उसके भाई ने ताना मारा कि वह उन अमीरों की तरह पढ़ने का सपना क्यों देख रही है। माहिद का दोस्त उसे मौलाना से मिलने के लिए कहता है, क्योंकि मौलाना नाराज़ हैं। माहिद किसी भी हाल में इस रिश्ते को खत्म करना चाहता है।
ये भी पढें:- Advocate Anjali Awasthi 10th December 2025 Written Update: अंजलि की जासूसी और काली की सीक्रेट एंट्री
बाद में, मौलाना, शाहिद से पूछताछ करते हैं। शाहिद अपनी गलती मानने से इनकार करता है और सारा दोष कौसर पर डाल देता है। तभी, सहर सामने आती है। उसने हिम्मत करके बताया कि शाहिद ने ही मेहंदी में केमिकल मिलाया था। उसने अपना चेहरा दिखाया और कहा कि केमिकल से उसका चेहरा जल गया था। शाहिद ने फिर भी झूठ बोला कि केमिकल कौसर ने मिलाया होगा।
सहर ने शाहिद से कहा कि झूठ बोलने से पहले दो बार सोचना चाहिए। कम से कम अल्लाह से तो डरो! सहर ने कुरान के कुछ अक़्वाल (quotes) भी बताए।
मौलाना सहर की ईमानदारी और हिम्मत से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने वहीं दरगाह में ही ऐलान कर दिया कि सहर उनकी बहू बनेगी और उसकी शादी माहिद से होगी!
यह सुनकर सबने उन्हें बधाई दी। माहिद और सहर दोनों एक-दूसरे को देखकर परेशान हो जाते हैं, क्योंकि यह फैसला उन पर थोपा गया था। नाज़िमा को यह सुनकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।
नाज़िमा की धमकी और उम्मीद का टूटना
इधर, बार्खा, फ़रीद को कौसर से मिलवाने ले जाती है। कौसर उदास होकर भगवान से बात कर रही थी। उसने कहा कि उसने अपनी बेटी के लिए बहुत सपने देखे थे और अब वह नहीं चाहती कि उसकी ज़िंदगी भी शादी के बंधन में बँधकर बर्बाद हो जाए। वह कल्पना करती है कि उसकी कम उम्र की बेटी गर्भवती है और वह नहीं चाहती कि सहर उसके रास्ते पर चले।
ये भी पढें:- Shehzaadi Hai Tu Dil Ki 10th December 2025 Written Update: मल्लेश की हेकड़ी निकली, दीपा पर कर्ज का संकट
माहिद अपने दोस्त को बताता है कि मौलाना ने सबके सामने उसकी शादी का ऐलान कर दिया है। अब वह मौलाना की इज़्ज़त की खातिर यह शादी तोड़ नहीं सकता। मगर, माहिद एक बार सहर से मिलकर अपने विचार बदलना चाहता है। जब वह सहर से मिलने अंदर जाता है, तो नाज़िमा उसे रोकती है।
नाज़िमा, सहर को देखकर जल भुन जाती है और उससे सख्ती से कहती है कि अब शादी के बाद वह अपने माँ-बाप को भूल जाए। उसे सिर्फ़ अपने पति पर ध्यान देना चाहिए। इसी बीच, फ़रीद, कौसर को उदास देखकर उसे दिलासा देने की कोशिश करता है। वह उसे पैसे और नौकरी का ऑफर देता है।
कौसर मना कर देती है और कहती है कि अब कोई उसकी मदद नहीं कर सकता। वहीं दूसरी तरफ, रूबीना का पति मौलाना को बताता है कि उसने नौकरी के लिए बैंक में अपॉइंटमेंट लिया है। मौलाना उसकी पत्नी को डांटते हैं। रूबीना, माहिद से मदद मांगती है, लेकिन वह वहाँ से चला जाता है। सहर, कौसर से अपनी उदासी साझा करती है, और कौसर उसे समझाती है।
