आज के Seher Hone Ko Hai 8th December 2025 Written Update की शुरुआत एक ऐसे पिता के अड़ियल फैसले से होती है, जहाँ परवेज़ ने बिना किसी से पूछे अपनी बेटी सहर का रिश्ता माहिद के लिए तय कर दिया है। माहिद का परिवार मुफ्ती खानदान से है और काफी अमीर है।
परवेज़ को लगता है कि वहाँ सहर का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। मगर, कौसर (सहर की माँ) यह सुनकर तुरंत परवेज़ का विरोध करती है। वह कहती है कि सहर अभी सिर्फ़ सोलह साल की है, इतनी कम उम्र में उसकी शादी कैसे हो सकती है!
परवेज़ ने अपनी ज़िद दिखाते हुए कहा कि जब उसने 14 साल की उम्र में उससे शादी की थी और 16 साल की उम्र में सहर को जन्म दिया था, तो अब सहर के निकाह की उम्र बिल्कुल सही है। कौसर खौफ में कहती है कि वह नहीं चाहती कि उसकी बेटी उसके रास्ते पर चले।
परवेज़ ने कौसर को याद दिलाया कि वह उसे खाना और छत दे रहा है और उसे किसी चीज़ की कमी नहीं है। लेकिन, कौसर उसके लिए वारिस (बेटा) पैदा नहीं कर पाई, इसलिए उसे सोफ़िया से शादी करनी पड़ी। क्योंकि उसे अपने खानदान को आगे बढ़ाने के लिए बेटे की ज़रूरत है। कौसर ने सवाल किया कि क्या एक औरत का फर्ज सिर्फ़ बच्चे को जन्म देना है?
नाजायज़ प्यार और माहिद का दर्द
सोफ़िया ने तुरंत अपने पति को कौसर के खिलाफ़ भड़काना शुरू कर दिया। कौसर ने रोते हुए परवेज़ से कहा कि सहर तो अभी बच्ची है। वह प्रसव का दर्द (child birth pain) नहीं झेल पाएगी। कौसर किसी कीमत पर अपनी बेटी को किसी भी तरह का नुक़सान नहीं होने देगी।
ये भी पढें:- Shehzaadi Hai Tu Dil Ki 8th December 2025 Written Update: ज्योति के लिए साइकिल रेस, कार्तिक को मिला इनकार
इस बीच, सोफ़िया ने परवेज़ को उकसाते हुए कहा कि यह रिश्ता जुड़ने के बाद वे मुफ्ती के रिश्तेदार बन जाएँगे और उनकी शौहरत (fame) बढ़ जाएगी। परवेज़ ने कौसर से सोफ़िया से कुछ सीखने को कहा क्योंकि वह सिर्फ़ उसके बारे में सोचती है। परवेज़, कौसर को मुफ्ती परिवार का स्वागत करने के लिए तैयार रहने को कहकर वहाँ से चला जाता है।
वहीं दूसरी तरफ, नाज़िमा माहिद से कहती है कि उसे यह रिश्ता पसंद नहीं है। नाज़िमा को लगता है कि मुफ्ती ने उसकी राय नहीं पूछी।
नाज़िमा ने माहिद से इल्तिजा की कि वह उससे शादी कर ले, मगर माहिद ने साफ़ इनकार कर दिया। नाज़िमा ने माहिद को श्राप देते हुए कहा कि माहिद उसे आज जो दर्द दे रहा है, एक दिन वह भी किसी से प्यार करेगा और इसी दर्द से गुज़रेगा।
सहर की खुद्दारी और कौसर की बेचैनी
बाद में, सोफ़िया ने सहर को फ्रिज से बर्फ लेने से मना किया, यह कहते हुए कि उसके पिता बिजली का बिल नहीं भर रहे हैं। सहर ने पलटकर सोफ़िया को जवाब दिया कि उसके पिता बिल भर रहे हैं।
वह कहती है कि फ्रिज 24 घंटे चलता है, इसलिए बर्फ के लिए अलग से बिजली का बिल नहीं लगता। वह सोफ़िया को ताना मारती है कि उसने कुरान के अलावा कुछ पढ़ा नहीं है, इसलिए उसे इन बातों का इल्म (knowledge) नहीं है।
सहर अपनी माँ को घर पर न देखकर उसे ढूँढने बाहर निकल जाती है। इधर, माहिद अपने विचारों में खोया हुआ है। उसका दोस्त उसे सहर से एक बार मिलने की सलाह देता है। माहिद किसी से भी शादी करने से इनकार करता है क्योंकि वह किसी की ज़िंदगी बर्बाद नहीं करना चाहता।
ये भी पढें:- Anupama 8th December 2025 Written Update: चावड़ की शान, फैशन शो पर जानलेवा खतरा!
कौसर, फरीद के घर के बाहर खड़ी होकर मदद माँगना चाहती है लेकिन फरीद उसे चोर समझकर पुलिस स्टेशन भेजने की धमकी देता है। कौसर अपनी बात समझाने की कोशिश करती है, मगर फरीद उसकी एक नहीं सुनता।
ठीक तभी, सहर दरगाह पर माहिद से टकरा जाती है। माहिद सोचता है कि वह बार-बार इसी लड़की से क्यों टकरा रहा है। सहर को उसकी माँ मिल जाती है। कौसर सहर को आश्वासन देती है कि यह शादी नहीं होगी।
माहिद का पतन और शादी रोकने का आखिरी दांव
इसके बाद, कौसर सहर को एक दवा देती है। सहर को उल्टी होने लगती है। उसका पिता उसे अस्पताल ले जाने को कहता है। कौसर सोफ़िया से मुफ्ती परिवार को संभालने को कहती है।
उधर, माहिद ने शादी से इनकार कर दिया था, हालांकि मुफ्ती परिवार उनके घर पहुँच चुका है। परवेज़ उनका स्वागत करता है। नाज़िमा इंतज़ाम देखकर उदास है। इधर, माहिद अपनी माँ के भ्रम में खोया हुआ है। सहर उसे इमारत के किनारे खड़ा देखती है और वह चिंतित हो जाती है।
प्रीकैप: सहर माहिद को समझाने की कोशिश करती है, परंतु माहिद गुस्से में अपना आपा खो देता है।
